राष्ट्रपति का शिव प्रेम ,नंदी को प्रणाम कर गर्भगृह में की प्रार्थना

राष्ट्रपति मुर्मु प्रदेश की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर प्रवास पर

– ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

 प्रयास न्यूज,खण्डवा ।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मप्र के प्रवास पर आज गुरुवार को पहले दिन प्रदेश में तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुँची। यहां उन्होंने ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।

12 ज्योतिर्लिंग में से एक ममलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश से पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मुख्य गर्भगृह में मुख्य पुजारियों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज और विशेष मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया। इस दौरान राष्ट्रपति  मुर्मु ने देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। ओंकारेश्वर तीर्थ के दर्शन से पूर्व राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन उपरांत कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया गया। साथ ही सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस अवसर पर राष्ट्रपति  मुर्मु को स्मृति चिन्ह के रूप में नर्मदेश्वर शिवलिंग, शंख और भगवान ओंकारेश्वर तीर्थ का छायाचित्र भेंट किया। इस अवसर पर जनजाति कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, क्षेत्रीय विधायक  नारायण पटेल, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाना खाड़े, आईजी अनुराग सिंह व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

खबर सोर्स – pro खंडवा

Leave A Reply

Your email address will not be published.