थॉर- लव एंड थंडर का कलेक्शन

मार्वल की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में शुमार ‘थॉर लव एंड थंडर रिलीज हुई। फिल्म में एक बार फिर क्रिस हेम्सवर्थ धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं और क्रिस के साथ ही नताली पोर्टमैन एक बार फिर फिल्म में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। फिल्म ने पहले दिन 18.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था तो दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन गिर गया है।थॉर सीरीज की चौथी फिल्म ‘थॉर लव एंड थंडर को सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही क्रिटिक्स ने भी पसंद किया है। फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं, हालांकि इसके बाद भी फिल्म का दूसरे दिन कलेक्शन गिर गया है। ‘थॉर लव एंड थंडरÓ ने पहले दिन 18.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानी दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 39 त्न गिरावट हुई है। फिल्म का कुल कलेक्शन 30.10 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि ‘थॉर लव एंड थंडरÓ में क्रिस हेम्सवर्थ और नताली पोर्टमैन के साथ ही क्रिश्चियन बेल , टेसा थॉम्प्सन और क्रिस प्रैट प्रमुख किरदारो में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन टाइका वाइटीटी ने किया है और थॉर पहले से अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। माइटी थॉर के किरदार में नताली पोर्टमैन का सरप्राइज भी दर्शकों के लिए काफी खास रहा है और उन्होंने फिल्म में चार चांद लगाने का काम किया है। ‘थॉर लव एंड थंडरÓ की कहानी गौर द गॉड बुचर की है, जो किसी वजह से देवताओं से नाराज हो जाता है और बदला लेने के लिए एक- एक करके उन्हें मारना शुरू कर देता है। ऐसे में थॉर अपनी टीम के साथ उसे रोकने की कोशिश करता है और इसके साथ ही फिल्म में एंट्री होती है माइटी थॉर की। अब गौर को थॉर हरा पाता है या नहीं, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म में एक्शन के साथ ही खूब कॉमेडी भी है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म मे एक बार फिर जोरदार वीएफएक्स देखने को मिल रहे हैं। हमेशा की तरह फिल्म के आखिर में अगले पार्ट के लिए भी हिंट दे दी गई है।
