मध्यप्रदेश के चुनिंदा लोगों को मिलेगा प्रयास सेवा सम्मान
प्रयास सेवा सम्मान अप्रैल में इंदौर में होगा

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए जनहित और सामाजिक स्तर पर निस्वार्थ सेवा कार्य करने वाले चुनिंदा लोगों को प्रदेश स्तरीय प्रयास सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।
सम्मानित होने वालो में पत्रकार, डॉक्टर, शिक्षक, खेल, सामाजिक , स्वास्थ्य , सोशल मीडिया एमफ्यूंसर, कला, साहित्य , पुलिस, प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालो को सम्मानित किया जाएगा ।इंदौर में होने वाला यह प्रदेश स्तरीय प्रयास सेवा सम्मान अप्रैल में प्रस्तावित है ।
