हिंदुस्तान के महान गायक स्व. मुकेश का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज

मुकेश के जीवन की सुनहरी यादें भी की ताजा

प्रयास न्यूज । विश्व प्रसिद्ध पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश का नाम “वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स” में शामिल किया गया है। यह सम्मान हिंदी सिनेमा के स्वर्ण युग के इस महान गायक के अमूल्य योगदान की एक अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति है।

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सीईओ संतोष शुक्ला ने स्वर्गीय मुकेश के सुपुत्र नितिन मुकेश को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया।

इस अवसर पर परिवार के सदस्य निशि मुकेश माथुर,  रुक्मणी नील नितिन मुकेश व उस्मान ख़ान उपस्थित रहे। सभी ने स्व .मुकेश के जीवन से जुड़ी सुनहरी यादों को साझा किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.