फिल्म ” मर्दानगी ” के लिए इंदौर में हुए ऑडिशन

– इंदौर में ही होगी पूरी फिल्म की शूटिंग
– इंदौर के कलाकारों को भी मिलेगा मौका
आदित्य उपाध्याय, इंदौर । इंदौर में एक बार फिर एक नई फिल्म की शूटिंग होने जा रही है जिसमे अधिकांश कलाकार इंदौर के ही लिए जाएंगे। इंदौर में लगभग पंद्रह स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की जाना हे । जिस फिल्म की शूटिंग होना है उस फिल्म का नाम है मर्दानगी । आज इंदौर में इस फिल्म को लेकर ऑडिशन भी लिया गया ।
इस फिल्म में धर्मेंद्र , गोविंद नामदेव ,राहुल देव भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे । फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे ओंकारदास मलिक पूरी , और फिल्म डायरेक्टर के एम मंसूरी आज इंदौर में पत्रकारों से रूबरू हुए और फिल्म से जुड़ी बातों पर चर्चा करते हुए इंदौर की तारीफ भी की।इस फिल्म को लेकर इंदौर में ऑडिशन भी लिया जा रहे जिसमे कई इंदोरी कलाकार अपनी प्रतिभा के माध्यम से फिल्मी दुनिया में इंट्री लेने का प्रयास कर रहे है ।
