14 बिलियन डॉलर हुआ फासला

मुंबई। अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में छठवें पायदान पर पहुंच गए हैं और उनकी संपत्ति 100 बिलियन डॉलर है।

दूसरी तरफ लंबे समय तक भारत के साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स रहने वाले मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले दिनों गिरावट हुई है, इसका प्रमुख कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आना है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मौजूदा समय में अंबानी की कुल संपत्ति करीब 86.3 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 11 वें स्थान पर काबिज है।
भारत के दो शीर्ष उद्योगपतियों के बीच दौलत की रेस इस साल फरवरी में शुरू हुई थी, जब पहली बार अडानी, अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। उसके बाद से दोनों के बीच दौलत को रेस लगातार जारी है, कभी अंबानी, तो अडानी इस रेस में एक-दूसरे को पीछे छोड़ते हुए नजर आते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.