जिम्मेदारी : व्हील चेयर पर वोट डालने आई 98 वर्षीय महिला

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । मतदान के दिन हर किसी ने अपने मत और अपनी जिम्मेदारी का उपयोग किया । जहा युवा, महिलाए और वरिस्थजनो ने मतदान किया वही 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजेंद्र नगर निवासी प्रमिला कोंडे ने भी इस महा यज्ञ में अपनी आहुति मतदान के रूप में दी । प्रमिला अपने बेटे नंदू और बहू भारती के साथ वार्ड 80 के मतदान केंद्र पहुंची और मतदान किया। खुद्व पर भरोसा कर मतदान करने आई 98 वर्षीय महिला को देख हर कोई उनकी हिम्मत की तारीफ करता दिखा वही , यह उन लोगो के लिए भी आइना है जो सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी वोट डालने नही जाते । प्रयास न्यूज , प्रमिला कोड़े को और उनकी हिम्मत और जज्बे को सैल्यूट करता है ।
