शनि की साढ़े साती से बचना हो तो करे श्री गणेश की भक्ति
पंडित नितिन जी महाराज उज्जैन के श्रीमुख से तीन दिवसीय श्री गणेश महापुराण का समापन

— चिंता दूर करने वाले देवता है श्री चिंताहरण गणेश
– तीन दिवसीय श्री गणेश महापुराण का भव्य समापन
इंदौर ।भगवान गणेश आनंद के देवता है । मानव की बड़ी से बड़ी चिंता पल भर में श्री चिंताहरण गणेश दूर करते है ।गृह शांति ,व्यापार व्यवसाय में वृद्धि और पितृ मोक्ष के लिए गणेश पूजन सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
यह बाते श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री गणेश महापुराण के अवसर पर पं. नितिन तिवारी जी महाराज उज्जैन वालो ने कही ।कथा के प्रथम दिन भव्य चल समारोह भी निकला गया ।
प्रदेश अध्यक्ष पं. आदित्य उपाध्याय , राजेश जोशी और रंजना पाठक ने बताया कि कथा का आयोजन वैभव नगर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में किया जा रहा है । इस अवसर पर श्रीमन नारायण नारायण , ॐ गणपतए नमः , तूने मुझे बुलाया शेरों वाले जैसे भजनों पर भक्त खूब झूमे ।
इस अवसर पर नेहा शर्मा , ऋतु जोशी , भारती जमींदार, रेणु शुक्ला, मनीष जोशी , ऋषभ दुबे, अमित व्यास , आशीष जोशी, सहित अनेक भक्त मौजूद रहे ।
इसरो के वैज्ञानिक भी मानते है भगवान गणेश के चमत्कारों का लोहा
आधुनिकता के दौर में सनातन संस्कृति को युवा पीढ़ी अनदेखा कर रही है । गणेश बुद्धि के स्वामी है उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता के चलते राहु को सबक सिखाया । इसरो के वैज्ञानिक भी शिव पुत्र गणेश के चमत्कारों और शक्ति का लोहा मानते है ।शनि की साढ़े साती और राहु दोष से गणेश भक्ति रक्षा करती है ।
यह कहना है श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा वैभव नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री गणेश महापुराण में पं. नितिन तिवारी जी महाराज उज्जैन वालो का ।
महाराज जी ने कहा कि गणेश की वंदना और भक्ति करने वाला हर देवताओं की पहली पसंद होता है ।
प्रदेश अध्यक्ष पं. आदित्य उपाध्याय , राकेश जोशी और रंजना पाठक ने बताया कि तीन दिवसीय श्री गणेश महापुराण में पितरों को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना श्री चिंताहरण गणेश से की जा रही है ।
इस अवसर पर 56 भोग लगाते हुए महाआरती भी की गई ।व्यासपीठ पूजन अनुपमा समाधिया ,विमला जोशी योगेंद्र महंत , स्वप्निल कोठारी,राजेश उदावत, अनूप शुक्ला, राजीव जैन, प्रणव मंडल, अतुल तिवारी ने किय ।
कथा में मेरी मां के बराबर कोई नहीं , झुला झूले गजानंद, शंकर संकट हरना जैसे भजनों पर भक्त खूब झूमे ।
इस अवसर पर भारती जमींदार , मनीष जोशी, ऋषभ दुबे, आशीष जोशी, ऋतु जोशी, सागर जोशी, अमित व्यास, नरेंद्र जोशी, अरुण मंडलोई,, प्रतीक रावत, प्रकाश जोशी, मधु जोशी, राजेश दुबे, मनीष शर्मा , शिव पाराशर, संजय शर्मा, अरुण कानूनगो, संजय व्यास, राजेश मंडलोई, हेमंत पंडित,महेश त्रिवेदी, मधुसूदन त्रिवेदी, मनोज दुबे, सुनील व्यास, कमलकांत जोशी, मधुसूदन दुबे, सुभाष व्यास, अखिलेश जोशी, वीणा जोशी, निशा पंडित, पंकज उपाध्याय,अर्चना उपाध्याय, हीरामणि कृष्णकांत व्यास, रेणु शुक्ला , शीतल व्यास, वर्षा उपाध्याय, रजनी शर्मा, मंजू शर्मा, सहित सैकडो भक्त मौजूद रहे ।

सांसद शंकर लालवानी को केंद्रीय मंत्री बनने का आशीर्वाद –
श्री गणेश महापुराण में कथाव्यास पं. नितिन तिवारी जी महाराज ने व्यासपीठ पूजन करने पहुंचे इंदौर सांसद शंकर लालवानी प्रशंसा करते हुए उन्हें सक्रिय और लोकप्रिय सांसद बताया । पं. तिवारी ने लालवानी को केंद्रीय मंत्री बनने का आशीर्वाद भी व्यासपीठ से दिया ।
