वन विभाग की पहल : विलुप्त पौधों को पुनर्जीवित करने का शुरू किया अभियान
फॉरेस्ट के IFS अधिकारियों को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सम्मानित किया।

प्रयास न्यूज, इंदौर । पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में मध्य प्रदेश वन विभाग ने एक सराहनीय पहल की है। विभाग द्वारा विलुप्त हो चुके व संकटग्रस्त पौधों को पुनः जीवित कर उनका रोपण किया जा रहा है। यह कार्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (UN SDGs) के तहत पर्यावरण रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के रूप में सराहा जा रहा है। इसी क्रम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेशलाल मेहरा, डॉ. आशा माथुर (IPS) तथा संगठन के CEO संतोष शुक्ला की उपस्थिति में कई वरिष्ठ वन अधिकारियों और पर्यावरणविदों को सम्मानित किया।

सम्मानित अधिकारियों में डॉ. पी. सी. दुबे (IFS), पी. एन. मिश्रा (IFS, CCF), प्रदीप मिश्रा (IFS), अनुराग तिवारी (IFS), राजेश कुमार राय (IFS), अनुपम शर्मा (IFS), मयंक चांदीवाल (IFS), विजयंतनाथम TR (IFS), वैद्य ब्रह्मदेव त्रिपाठी के साथ-साथ रेंजर्स, डिप्टी रेंजर्स और विभिन्न जिलों के कई वन अधिकारी व पर्यावरणविद शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजन होलकर विज्ञान महाविद्यालय के HOD प्रोफेसर डॉ. संजय व्यास द्वारा किया गया।
