महापौर की सक्रियता – 8 बरसो का संघर्ष और युवाओं को मिली सफलता
राजेन्द्र नगर रेती मंडी स्थित भारत रत्न पं. मदनमोहन मालवीय रोटरी का होगा कायाकल्प

– नवीन रोटरी के भूमिपूजन में शामिल हुए महापौर भार्गव और विधायक वर्मा
– भारत रत्न की बदहाल रोटरी के बदलेंगे दिन
आदित्य उपाध्याय, इंदौर । आठ बरसो का संघर्ष , रोटरी के कायाकल्प का इंतजार और सकारात्मक परिणाम….जी हां , श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इंदौर शहर को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अनमोल सौगात दी है ।यह सौगात सिर्फ इंदौर शहर ही नहीं , प्रदेश या देश तक भी नहीं बल्कि विश्व में लोकप्रियता हासिल करेगी ।वही , महापौर की सक्रियता ने श्रीगौड ब्राह्मण समाज सहित सर्व ब्राह्मण और सर्वसमाज के लिए ऐतिहासिक और यादगार दिन का तोहफा दिया है। दूसरी ओर ,श्रीगौड ब्राह्मण समाज के युवाओं की सबसे सक्रिय संस्था युवा परिषद के 8 सालों की मेहनत को महापौर भार्गव की सकारात्मक सोच के चलते सफलता मिली है ।

दरअसल , इंदौर के रेती मंडी महामना पंडित मालवीय चौराहे पर स्थित भारत रत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की पुरानी और बदहाल रोटरी अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मधु वर्मा के प्रयासों से नए स्वरूप में बनेगी और शहर की आदर्श रोटरी के रूप में पहचानी जाएगी ।जिसका विधि विधान के साथ भूमिपूजन हुआ ।

क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत बडवे और श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज, मराठी समाज सहित सर्व समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए ।

महापौर भार्गव ने कहा कि भारत रत्न महामना मदनमोहन मालवीय की आदमकद प्रतिमा स्थापित करेंगे और आम जनता को बेहतरीन और आदर्श रोटरी की सौगात दी जाएगी । महापौर ने आश्वाशन दिया कि महामना मालवीय की यह रोटरी इंदौर शहर की पहचान बनेगी । भूमिपूजन पं. केलाश चंद्र जोशी और देवेंद्र दुबे द्वारा संपन्न कराया गया ।
श्रीगौड ब्राह्मण समाज सहित सर्वब्राह्मण और सर्वसमाज में उत्साह-
भारत रत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की नवीन रोटरी के भूमिपूजन और भविष्य में आदर्श रोटरी का रूप लेने वाली महानता रोटरी के कायाकल्प को लेकर श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज , सर्व ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज में उत्साह का माहौल है ।सभी समाजों।ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और इंदौर नगर निगम का आभार माना है ।
8 बरस का संघर्ष , मेहनत और सफलता –
आपको बता दे कि महामना मालवीय की रोटरी को लेकर श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की युवा परिषद पिछले 8 वर्षों से संघर्ष कर रही थी । इस मामले में पूर्व विधायक जीतू पटवारी , पूर्व पार्षद बलराम वर्मा के कार्यकाल से ही ब्राह्मण समाज के युवा बदहाल रोटरी के कायाकल्प को लेकर सक्रिय हो चुके थे । रोटरी की साफ सफाई हो या मरम्मत, पौधारोपण हो या अन्य कोई सेवा कार्य, ब्राह्मण समाज के युवा लगातार 8 सालों से संघर्ष करते रहे जिसे महापौर पुष्यमित्र भार्गव , विधायक मधु वर्मा के प्रयासों से सफलता मिल गई है ।
महापौर का युवाओं ने माना आभार –
युवा परिषद के 8 बरसो के संघर्ष और मेहनत को सफलता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापौर पुष्यमित्र भार्गव का समाज के युवाओं ने आभार माना है और उम्मीद भी जताई है कि भारत रत्न महामना की नवीन रोटरी जल्द अपने वास्तविक और सुसज्जित रूप में तैयार हो सके ।
इस अवसर पर पार्षद प्रशांत बडवे , परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला , मनोहरलाल व्यास , पूर्व पार्षद मालती डागोर ,राजेश शुक्ला, स्मिता हार्डीकर, जयप्रकाश नाईक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजना पाठक,सचिव मनोज दुबे,प्रचार सचिव अरुण मंडलोई,मनीष दुबे,संचालक मनीष जोशी ,राजेश पाठक,नरेंद्र मंडलोई,शेषनारायण त्रिवेदी,ऋषभ दुबे, सागर जोशी, वसुंधरा पंडित, अर्चना उपाध्याय,संजय व्यास,सुनील व्यास,राजेश मंडलोई,संजय पाठक,संतोष जोशी, मिहिर व्यास, राजेश जोशी,अजय जोशी , ओमप्रकाश पाठक, सतीश दुबे,राजेश व्यास,अरविंद रावल,संतोष नाईक,हेमंत पंडित,मनोज पंडित,अनिल त्रिवेदी,सुधाकर दुबे,अरुण जोशी,शीनू शर्मा,प्रतिभा जोशी,पंकज उपाध्याय, गोपाल जोशी, मुकेश शर्मा,वीणा जोशी,,प्रमोद दुबे नरेंद्र शर्मा, सीमा दुबे,अशोक दुबे,ज्ञान व्यास ,सुनील पुराणिक,रूपल मंडलोई,परितोष जोशी,परितोष जमींदार,मितेश त्रिवेदी रवि मंडलोई, ब्रजेश जोशी,अशोक मंडलोई,अमित मंडलोई, ,समीर मंडलोई,राम मंडलोई, ललित मंडलोई,शरद त्रिवेदी ,पप्पी शर्मा ,सुरेन्द्र दुबे सहित सामाजिक संस्थाओं के कई प्रतिनिधि शामिल हुए ।
