चौपाइयों के माध्यम से तुलसीदास जी को किया याद
श्री रामायण मंडल का रामायण पाठ

प्रयास न्यूज, इंदौर । श्री रामायण मंडल के तत्वाधान में श्री पशुपतिनाथ मंदिर में श्रावण मास में प्रतिदिन जारी रामायण पाठ में किष्किंधा कांड के समापन के बाद श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी के पावन पर्व पर तुलसीदास जी की जन्म जयंती समारोह पूर्वक बनाई गई । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय पाठक और साथ ही विशेष अतिथि के रूप में सुभाष मित्तल राजेंद्र गर्ग विजय नीमा देवेश पांडे कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय गोधन महासंघ के मध्य प्रदेश प्रभारी एवं एवं संत पुजारी संगठन एकात्मक समिति के प्रमुख सलाहकार पं. डॉक्टर भूपेंद्र धारवा पूर्व सदस्य राष्ट्रीय बाल श्रम सलाहकार समिति मंत्रालय भारत सरकार ने इस अवसर पर रामचरितमानस और संत तुलसीदास जी के जीवन पर मानस की चौपाइयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं प्रकृति संरक्षण में अपनी ओर से सभी को पांच तत्वों को बचाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वाह करने का निवेदन किया ।
इस अवसर पर रामायण मंडल के सर्वश्री दिलीप देवेश पांडे , सुरेंद्र जावर , गुणवंत कांबले गौतम शर्मा चेतन दरबार आर्यन कृष्णकांत उपाध्याय अंकित मालवीय धर्मेश शास्त्री महिपाल विजय नीमा रामचंद्र सोनाली चौपड़कर मीना नूतन पांचाल आशा रोशनी पायल ज्योति गायत्री सेन हेमा शर्मा लक्ष्मी दादी अंजनी पाटीदार आशा धरवा खुशबू सोनी सभी नियमित रामायण पाठ करने वाले उपस्थित रहे सभी ने प्रतिदिन की तरह पाठ का वाचन किया आरती भाग लेकर रामचरितमानस की आरती की तुलसीदास जी की आरती की एवं श्री हनुमान जी की आरती करके धर्म और उत्साह के साथ का लाभ लिया ।
