श्री गणेश चतुर्थी के पवित्र पावन दिनों में तीन दिवसीय श्री गणेश महापुराण का भव्य आयोजन इंदौर में
उज्जैन के पंडित नितिन तिवारी जी महाराज के मुखारबिंद से होगी कथा

आदित्य उपाध्याय,इंदौर । आगामी अगस्त महीने में इंदौर शहर पवित्र पावन श्री गणेश महापुराण का सौभाग्य प्राप्त करेगा । यह भव्य आयोजन बंगाली चौराहे के समीप दुर्गा माता मंदिर वैभव नगर में सम्पन्न होगा । उज्जैन के पं. नितिन तिवारी महाराज के मुखारबिंद से होने वाली श्री गणेश महापुराण कथा की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है । इस आयोजन में वैभव नगर दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट का विशेष सहयोग मिला है ।
श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद , सर्व ब्राह्मण युवा मंच और श्री चिंताहरण गणेश भक्त मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री गणेश महापुराण को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है ।

आयोजन समिति के रंजना पाठक, राकेश जोशी ( वैभव नगर), मनीष जोशी , भारती जमींदार, ऋषभ दुबे सहित अन्य भक्तों द्वारा कथा के सफल संचालन को लेकर समाजजनों और भक्तों से मिल मौखिक निमंत्रण देना शुरू कर दिया है । तीन दिवसीय कथा का समय शाम 4 से 7 रहेगा ।
