मायानगरी मुंबई में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ

मुंबई/इंदौर (ब्यूरो)। आधी रात के बाद मायानगरी मुंबई में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। सुबह तक कई सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालक परेशान होते रहे। वहीं आज से इंदौर समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में अगले 4-5 दिनों तक जोरदार बारिश का दौर चलता रहेगा।

मौसम विभाग ने दिल्ली और मुंबई सहित कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के बाद मुंबई के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया। आज यहां मुंबई के सायन इलाके का वीडियो देख सकते हैं। भारी बारिश के चलते मुंबई के सायन इलाके में जलजमाव हो गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है। भारी बारिश के कारण यहां कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और भूस्खलन के खतरे के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में पिछले 12 घंटों में शहर में 95.81 एमएम जबकि पूर्वी उपनगर में 115.09 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.