जानावाव में हजारों ब्राह्मण एकत्रित , गुंजा जय जय परशुराम
श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश के आह्वान पर पहुंचे ब्राह्मण समाजजन

प्रयास न्यूज, इंदौर । ब्राह्मण समाज की भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव में हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज पूरे प्रदेश से एकत्रित हुआ
महामंडलेश्वर अनिलानंदजी स्वामी, महामंडलेश्वर निश्चलानंद जी स्वामी जूना अखाड़ा, विधायक उषा ठाकुर, पूर्व विधायक संजय शुक्ला , परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया , यात्रा के आयोजक सुरेंद्र चतुर्वेदी , संयोजक नर्मदा शंकर भार्गव, अध्यक्ष पंडित अनूप शुक्ला ,सचिव पंडित सुधीर शर्मा , राकेश चतुर्वेदी , देवेंद्र शास्त्री ,जयराज सिंह पुरोहित सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट रोहित पांडे , पंडित फाउंडेशन पंडित जितेंद्र गौतम सुनील पांडे , प्रफुल्ला दुबे सहित सैकड़ो ब्राह्मण समाज के प्रदेश स्तर के संचालक गण उपस्थित थे विधायक पं. रमेश मेंदोला जी का विशेष धन्यवाद किया गया ।

भगवान परशुराम जी को ज्ञापन भी सोपा गया
ब्राह्मण समाज के पुजारी का मानदेय बढ़ना सामान्य सीटों पर सामान्य को ही अवसर देना जातिगत जनगणना में केवल ब्राह्मण 126 कोड का उपयोग करना एडब्ल्यूएस के सर्टिफिकेट का कार्यकाल बढ़ाना आदि विषय पर बात की गई।।

श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर के संयोजक पं. दीपक शर्मा, अध्यक्ष पं. प्रकाश शर्मा, सह संयोजक पं. विजेंद्र दीक्षित, महासचिव पं राजेश दुबे,कोषाध्यक्ष पं। मोनेश जोशी, परशुराम सेना महिला अध्यक्ष प्रवीणा अग्निहोत्री, पं. वीरेंद्र शर्मा, संस्कार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंडित उमाशंकर चतुर्वेदी, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंडित नमन दुबे, पं आनंद अवस्थी, पं पंकजराज तिवारी, रामस्वरूप पांडे , मुकेश पाठक , मायाराम शर्मा एवं परशुराम सेना इंदौर महानगर के विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से उनके प्रतिनिधि और कार्यकर्ता एवं विभिन्न तहसीलों से परशुराम सैनिक उपस्थित हुए।

