श्रीकृष्ण जन्म ही बुराइयों का अंत करने के लिए हुआ – ऋषभदेव जी महाराज

नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की , श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बटी माखन मिश्री

सावन में एक बार प्रायश्चित कर्म करने से पापों का नाश होता है

इंदौर । हर तरफ खुशियां, हर तरफ बधाइयां, सुसज्जित सजावट के बीच जय जयकार, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आवाज के बीच छोटे से कान्हा का जन्म, माखन मिश्री का प्रसाद और संपूर्ण राजेंद्र नगर में जश्न, पीली साड़ी पहले महिलाएं और पीतांबरी वस्त्र पहने पुरुष आकर्षण का केंद्र ।.

यह नजारा था राजेंद्र नगर टंकी हॉल में बाल व्यास ऋषभदेव जी महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा का । कथा के चतुर्थ दिवस कृष्ण जन्मोत्सव में हजारों भक्त पहुंचे और कान्हा के जन्म पर खूब खुशियां बांटी । 

 

ऋषभदेव जी महाराज ने कहा कि जब अच्छा समय होता है तब घर के कुलदेवी कुलदेवता के लिए समय नहीं होता लेकिन स्वयं के लिए कही भी जाने को तैयार रहते हैं । महाराज जी ने कहा कि अपने घर की रक्षा के लिए घर के मुख्य द्वार पर शुभ लाभ, स्वस्तिक, घोड़े की नाल, को घर के बाहर लगाकर पूजन करना चाहिए । साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का एक माला जाप सारी परेशनियों का अंत करता है। 

वर्ष में एक बार सावन में प्रायश्चित कर्म जरूर करना चाहिए जिससे पापों का नाश होता है । महाराज जी ने सोशल मीडिया को लेकर भी अपनी बात कही ।उन्होंने कहा कि आज मोबाइल में रील बनाने का समय है लेकिन भगवत पूजन का समय किसी के पास नहीं है । अपने घन का उपयोग किसी जरूरतमंद अंजान की मदद में करने वाला परमात्मा का विशेष प्रिय होता है । महाराज जी ने कहा कि परमात्मा अपने भक्त का मान कभी कम नहीं होने देते ।बस विश्वास होना जरूरी है ।

मुख्य यजमान पूनम संजय मिश्रा द्वारा व्यासपीठ का पूजन कर कृष्ण जन्मोत्सव में आए भक्तों का स्वागत किया ।

कथा में ,मेरा छोटा सा परिवार, हर आ जाओ एक बार, गोविंद चले आओ गोपाल चले आओ, मेरी झोपडी के भाग्य आज खुल जायेगे, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की , है नाथ नारायण वासुदेवा , जैसे भजनों पर भक्त जमकर झूमे ।

इस अवसर पर पूर्व महापौर उमाशशी शर्मा, प्रमिला शर्मा , धरणीधर मिश्रा , कैलाश तिवारी, रमाकांत शर्मा, गोपाल शर्मा, कीर्ति नागर, सतेंद्र शर्मा,विशाल शर्मा, कौशिक जी, बीना शुक्ला, दिलीप शर्मा,वर्षा शर्मा,अशोक शर्मा, राजेश हरदोनिया ,प्रवीणा अग्निहोत्री, कविता मिश्रा, कोमल दीक्षित, सहित सैकडो भक्त मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.