दुनिया दुख में पीछे और सुख में आगे रहती है – ऋषभदेव महाराज

राजेन्द्र नगर में चल रही है बाजवा श्रीमद् भागवत कथा

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । दुनिया शवयात्रा में पीछे और बारात में आगे चलती है । संसार दुख में पीछे और सुख में आगे  हो जाता है । आज के दौर में मौन सबसे बड़ी शक्ति है । मनुष्य जीवन में स्वार्थ सर्वोपरि हो रहा है ।भागवत सभी पापों का नाश और पितरों को मोक्ष प्रदान करती है ।जितनी बुराई बाटेंगे उतनी बुराई पलटकर आपके पास वापस आएगी ।
यह कहना है राजेंद्र नगर टंकी हॉल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास बाल व्यास ऋषभ देव जी महाराज का । 
ऋषभ देव जी महाराज ने कथा के दौरान कई प्रसंगों के माध्यम से भागवत का सार बताया ।महाराज जी ने कहा कि आजकल समाज को साधने में धर्म पीछे छूट रहा है ।दुनिया दुख में पीछे और सुख में आगे हो रही है ।जीवन में ऐश्वर्य तो है लेकिन सनातन पीछे होता जा रहा है ।
ऋषभदेव महाराज ने कहा कि  जब  समय विपरीत आता है तो यही दुनिया साथ छोड़ देती है ।
आज का समय स्वार्थ का है । संसार धनवान के पीछे जाता है । हर कदम पर स्वार्थ है । महाराज जी ने कहा कि जीवन का सबसे कड़वा सच मृत्यु है और इसी सच को जानना ही भागवत है । जीवन में बात बंद कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि बात बंद होने से सुलह जीवन में कभी नहीं हो सकती जिसका फायदा दूसरे उठाएंगे ।
कथा में हरि भज ले ,हरि भजने का मौका है , राम सियाराम सियाराम जय जयराम जैसे भजनों पर भक्त खूब झूमे ।
इस अवसर पर पत्रकार ब्रजेश जोशी और आदित्य उपाध्याय का सम्मान भी किया गया ।
मुख्य यजमान पूनम संजय मिश्रा ने भक्तों का स्वागत किया ।
इस अवसर पर पं. गोविंद शर्मा, मोनिका शर्मा, संजय शर्मा , शिवानी अड़सपुरकर  , डिम्पल शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा , दीपिका शर्मा, पायल शर्मा, गोपाल शर्मा, उमेश शर्मा, ममता कुर्कणी , अजय पांडे, लतिका चंद्राते, विजय चंद्रातै, सहित सैकडो भक्त मौजूद रहे ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.