अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा रक्तदान महादान शिविर का आयोजन
समाजसेवी और प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया

प्रयास न्यूज, इंदौर।समाज सेवा के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए “अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन” की मध्यप्रदेश युवा इकाई के तत्वावधान में आज द गोल्ड क्लब, अपोलो डीबी सिटी, निपानिया, इंदौर में रक्तदान महादान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन संगठन के रक्तदान महादान अभियान का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत देशभर के विभिन्न शहरों में एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इंदौर में इस महाशिविर का उद्देश्य शहरवासियों को रक्तदान जैसे महापुण्य कार्य के लिए प्रेरित करना था।

प्रदेश युवा उपाध्यक्ष श्री सचिन जैन ने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी वैश्य रक्तदाताओं को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की आजीवन सदस्यता निःशुल्क प्रदान की गई, साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र और सदस्यता पहचान-पत्र भी भेंट किए गए।
शिविर को सफल बनाने में गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट, लायंस क्लब ऑफ इंदौर महानगर तथा शहीद ऊधम सिंह संवेदना सेवा समिति जैसे सामाजिक संगठनों ने सहयोग प्रदान किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्री जगप्रीत सिंह टुटेजा, जो इंदौर में निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर का संचालन कर रहे हैं, को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर राहुल गुप्ता ने कहा कि “सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में रक्त की काफी कमी है। ऐसे में यह शिविर न केवल एक सामाजिक ज़िम्मेदारी है, बल्कि मानवता के प्रति एक आवश्यक कदम भी है।” उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में पूरे प्रदेश में ऐसे और शिविर आयोजित किए जाएंगे।
रक्तदान करने वालों में परिमल खंडेलवाल, दीपचंद पंचोली, हितेश पालीवाल, आशीष जैन, आदर्श जैन, शुभम, अभय, नवीन वर्मा, विपिन गुप्ता, स्वाललिता गुप्ता, यश शाह, अक्षत गुप्ता, रवि गुप्ता, एवं इंजीनियर गोपाल दास गंगराड़े सहित अनेक समाजसेवी शामिल रहे।
अंत में राहुल गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे भविष्य में भी ऐसे पुनीत कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
