भारत सरकार के DigiPIN से जुड़ने वाला पहला शहर बनेगा इंदौर

महापौर ने बताया जनता से जुड़े फायदे

प्रयास न्यूज, इंदौर । अब पते होंगे डिजिटल – इंदौर में शुरू हुआ ‘डिजिटल पता’
29 जून से वार्ड 82 में पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत
हर घर को मिलेगा यूनिक क्यूआर कोड आधारित डिजिटल पता
भारत सरकार के DigiPIN से जुड़ने वाला पहला शहर बनेगा इंदौर

0+ सेवाएं एक क्लिक पर – 
यूनिक क्यूआर कोड स्कैन करते ही मोबाइल पर खुलने वाले डिजिटल पेज से मिलेंगी ये सुविधाएं
– बिजली व पानी बिल का भुगतान
– प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान
– शिकायत दर्ज करना
– प्रमाणपत्र/दस्तावेज़ की मांग

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट वार्ड 82, ज़ोन 14 से आरंभ होगा। आने वाले महीनों में इसे 7 लाख से अधिक संपत्तियों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। वर्तमान में कुछ सेवाएं सक्रिय की गई हैं, जिन्हें जल्द ही अन्य शहरी सेवाओं से भी जोड़ा जाएगा।

सेवा का खर्च पूरी तरह निःशुल्क – 
नागरिकों को इस सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा ।

“नया इंदौर, नया पता – डिजिटल पता!
अब न नगर निगम के चक्कर, न लंबी कतारें – हर सरकारी सेवा अब बस एक स्कैन पर!”
– पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर

Leave A Reply

Your email address will not be published.