श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज : वैवाहिक परिचर्चा में युवक युवतियों ने बेबाकी से की बात

श्रीगौड़ ब्राह्मण महिला शक्ति संगठन द्वारा वैवाहिक परिचर्चा आयोजित

– बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजन

इंदौर । आज का समय महिला सशक्तिकरण का है ।महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं ।महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं । यह कहना है विधानसभा चार की विधायक और पूर्व महापौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड का ।

श्रीगौड़ ब्राह्मण महिला शक्ति संगठन द्वारा इंदौर के सुदामा नगर स्थित गौतम आश्रम में आयोजित वैवाहिक परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि पधारी मालिनी गौड़ ने महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी ।

परिचर्चा में युवक युवतियां ने बेबाकी से अपना परिचय दिया ।श्रीगौड़ ब्राह्मण महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष वीणा अखिलेश जोशी ने बताया कि इस बार कुछ अलग करने का प्रयास किया है ।इस आयोजन में युवक युवतियों द्वारा खुद आगे होकर एक दूसरे से अपने भावी भविष्य को लेकर खुलकर चर्चा की ।वैवाहिक परिचर्चा में माता पिता भी अपने बच्चों के लिए संस्कारित, शिक्षित और सुयोग्य साथी की तलाश करते नजर आए ।इस दौरान अतिथियों ने वैवाहिक परिचर्चा पुस्तक का विमोचन भी किया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे । 

अध्यक्षता जयप्रकाश नाईक ने की ।विशेष अतिथि सतीश दुबे , मोहनलाल तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा और प्रकाश शर्मा थे । आयोजन में शैलजा पंडित, उषा दुबे, एकता उपाध्याय, अमृता जोशी, निक्की त्रिवेदी, शारदा ठाकुर ,शीला मंडलोई सहित अनेक महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही । 

संचालन संध्या जोशी ने किया ।आभार जयश्री व्यास ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.