इंदौर में फरसा लेकर सड़कों पर निकली महिलाएं

श्री परशुराम महासभा ने निकाली परशुराम शोभायात्रा

चाणक्यपुरी से राजेंद्र नगर तक शोभायात्रा में महिलाओं के हाथों में फरसा

– श्री परशुराम महासभा ने भी निकाली शोभायात्रा

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । श्री परशुराम महासभा द्वारा चाणक्यपुरी चौराहे से राजेंद्र नगर परशुराम चौक तक भव्य परशुराम शोभायात्रा निकाली गई ।जिसमें महिलाओं के हाथों में आकर्षक फरसे भी थे ।

यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया । संयोजक पं. संजय मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत शोभायात्रा निकाली गई । यात्रा पश्चात भगवान परशुराम की महाआरती भी की गई ।इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ,गोविंद शर्मा , योगेंद्र महंत, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा , विकास अवस्थी, अनूप शुक्ला ,प्रशांत बडवे,संजय शर्मा,सुनील दीक्षित ,अनिल शर्मा ,धरणीधर मिश्रा सहित कई समाजजन मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.