आईआईटी जेई ओर AIR में नारायणा ग्रुप ने बाजी मारी

शिक्षा क्षेत्र में नारायणा ग्रुप के बच्चों ने फिर लहराया परचम

प्रयास न्यूज, इंदौर । आंखों में खुशी , दिल में उत्साह और हर परीक्षा में जीत का जुनून , ढोलक की थाप पर जश्न मनाते युवा ओर अपने माता पिता ओर टीचर्स का आशीर्वाद लेते विद्यार्थी , यह नजारा था विजय नगर के नारायणा ग्रुप के स्टूडेंट्स के उत्साह का । दरअसल , आज एक बार फिर नारायणा ग्रुप ने इतिहास रचा है ।नारायणा ग्रुप ने एक बार फिर अपना परचम पूरे देश में फहराकर अपना नंबर वन का स्थान बरकरार रखा ।

प्रतियोगी परीक्षाओं में नारायणा ग्रुप के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने फैकल्टी के मार्गदर्शन में अथक परिश्रम करते हुए अपना बेहतरीन स्थान बनाते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की ।


नारायणा ग्रुप , विजय नगर , इंदौर के सेंटर डायरेक्टर मयूर लाहोटी ने बताया कि आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास बन गया है ।आज नारायणा ग्रुप के बच्चों ने अपने माता पिता ओर अपने गुरुओं का मान बढ़ा दिया है ।

लाहोटी ने बताया कि आई आई टी जे ई ओर A I R के परीक्षा परिणाम में नारायणा ग्रुप के बच्चों ने बाजी मारी और अपना परचम फहराया । इस पल को यादगार बनाते हुए संस्थान में जश्न मनाते हुए केक भी काटा और ढोलक की थाप पर खूब डांस भी किया । बच्चों ने जीत का श्रेय अपने माता पिता, फैकल्टी और नारायणा संस्थान को दिया । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.