सनफार्मा द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य – कलेक्टर सिंह

कलेक्टर  ऋतुराज सिंह ने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू में सनफार्मा देवास द्वारा दी गई सी-पेप का किया उद्घाटन

प्रयास न्यूज,  देवास ।  देवास के आम नागरिको को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन निरन्तर प्रयासरत है। महात्मा गॉधी जिला चिकित्सालय देवास के एसएनसीयू में अत्याधुनिक उपकरणों मशीनों के माध्यम से नवजात की देखभाल की जा रही है। कलेक्टर  ऋतुराज सिंह के प्रयासों से देवास की सनफार्मा कम्पनी द्वारा जिला अस्‍पताल में 03 सी-पेप मशीन एसएनसीयू में दी गई गयी। कलेक्टर  सिंह द्वारा इन मशीनों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

 इस अवसर पर कलेक्टर  सिंह ने सनफार्मा प्रबंधन के सदस्यों को धन्यवाद करते हुए कहा कि सामाजिक कार्य में सनफार्मा हमेशा आगे रहा है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है। इन अत्याधुनिक मशीनों से नवजात के स्वास्थ्य की देखभाल बहुत सहयोग मिलेगा, नवजात देखभाल में उनका जीवन बचाना परिवार को संबल प्रदान करता है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में देवास के समाजसेवी, उघोगपति और देवासवॉसियों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग निरन्तर मिल रहा है।

 इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बेक, आर.एम.ओ. अजय पटेल, सनफार्मा से  रविन्द्र गोयल,  शेख निशार, डॉ राजेन्द्र सक्सेना, एसएनसीयू प्रभारी डॉ वैशाली निगम, अस्पताल प्रबंधक  प्रमोद गुणवान, आसरा एनजीओ के सदस्यों सहित जिला अस्पताल का चिकित्सक स्‍टॉफ उपस्थित था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.