एसडीएम , तहसीलदार और थाना प्रभारी ने रुकवाया अवैध उत्खनन
तामखांन घाट पर अवैध रेत के परिवहन पर अंकुश लगाने की बड़ी कार्यवाही,

प्रयास न्यूज , देवास । जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन पर ठोस कार्यवाही की जा रही है, इसी के तहत तामखांन घाट पर खातेगांव का राजस्व अमला साथ में पुलिस एसडीएम एवं तहसीलदार मौके पर पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से अवैध घाट को खुदवा कर बंद कराया जा रहा है

बता दें कि कल के दिवस में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तामखांन से निकलने वाले नर्मदा परिक्रमा वासीयो पर मारपीट करते हुए अभद्रता की गई थी, जिसको लेकर हिंदू समाज आक्रोशित था, एवं सोशल नेटवर्क पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कार्यवाही की मांग कर रहा था,
प्रशासन ने ठोस कार्यवाही करते हुए तीन युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया साथ ही वहां पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन को रोकते हुए आज अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल होने वाला घाट खुदवा दिया गया जिससे अपराधियों का मुख्य व्यवसाय अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाते हुए अपराधियों को आर्थिक रूप से कमजोर करने के कार्यवाही की जा रही है।
