शंखनाद के साथ श्री परशुराम सेना ने किया तिथि दर्पण का विमोचन

शंख ध्वनि ने मोह लिया मन

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर द्वारा सैकडो समाजजनों की उपस्थिति में , वैदिक और कर्मकांडीय ब्राह्मणों के गगनचुंबीय मंत्रोच्चार के बीच तिथि दर्पण कैलेंडर का विमोचन किया । 

श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला ने बताया कि सेना द्वारा समय समय पर ब्राह्मण समाज के हित हेतु कार्य किया जा रहा है । इसी कड़ी में तिथि दर्पण कैलेंडर का विमोचन भी किया गया है जिसमें एक साल में होने वाली गतिविधियों की जानकारी , तिथि, त्यौहार सहित आवश्यक जानकारी दी गई है । 

इस अवसर पर महामंडलेश्वर बालकदास जी महाराज , पूर्व विधायक पं. संजय शुक्ला, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा पं. योगेंद्र महंत , गोविंद शर्मा, अनूप वाजपेयी, सत्येंद्र शर्मा, प्रमिला शर्मा सहित अनेक ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे 

संचालन पं. दीपक शुक्ला और पं.दीपक शर्मा ने किया । आभार पं.पप्पी शर्मा ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.