पंडित अनिल कृष्ण शास्त्री महाराज की कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

हरिद्वार में शुरू हुई कथा का समापन

आदित्य उपाध्याय, हरिद्वार । भीषण गर्मी , तपती धूप और अपने आराध्य के प्रति प्रेम और विश्वास….. आग की तरह गर्म सड़क पर नंगे पैर चलते भक्त….यह नजारा था उत्तराखंड की पवित्र देव नगरी हरिद्वार का , जहां सैकडो भक्त सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अनिल कृष्ण शास्त्री जी महाराज श्री धाम वृंदावन वालो के सानिध्य में निकली भव्य और ऐतिहासिक श्रीमद भागवत कथा की शोभायात्रा और कलश यात्रा का ।


इस शोभायात्रा और कलश यात्रा को जिसने भी देखा देखता ही रह गया । हाथो में कलश लिए सैकडो महिलाएं, पीताम्बरी वस्त्र धारण किए सैकडो पुरुष और पारंपरिक वेशभूषा में छोटे छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे । पंडित अनिल कृष्ण शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में निकली शोभायात्रा और कलश यात्रा श्री मंगल आश्रम से होती हुई गंगा तट पहुंची और वहा कलश में पवित्र गंगा जल भर पुनः श्री मंगल आश्रम पहुंची ।

भक्तो की भक्ति देख हर कोई दंग रह गया ।इतनी भीषण गर्मी में जहा घरों से निकलना नामुमकिन है वही इस शोभा यात्रा और कलश यात्रा में कई महिलाएं और पुरुष नंगे पैर चले और भक्ति में रमें रहे ।पंडित अनिल कृष्ण शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में 13 जून से 20 जून तक श्रीमद् भागवत कथा के साथ श्री राम महायज्ञ का आयोजन भी किया गया । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.