जल गंगा संवर्धन अभियान : जनपद और पंचायत में श्रमदान
अधिकारी और कर्मचारियों ने निभाई जिम्मेदारी

प्रयास न्यूज , देवास । जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत राजोदा में आयोजित किया गया , जिसमे तालाब की मिट्टी निकालने का कार्य जनसहयोग से प्रारंभ करवाया गया ।

इस अभियान में ग्रामीण जनों के साथ तथा जनपद स्तरीय अधिकारीयो/कर्मचारियों द्वारा भी श्रम दान किया गया ।

