बड़ी खबर-पंचायत चुनाव : ग्रामीणों ने कहा था , सड़क नही तो वोट नही , और हुआ भी यही

दरबार सिंह ठाकुर । इंदौर जिले के देपालपुर में पलासिया गंभीर गांव में बड़ा ही दिलचस्प घटना हुई । यहां के ग्रामीणों ने जो कहा वो कर के दिखा दिया ।
दरअसल, पलासिया गंभीर गांव के ग्रामीणों ने पंचयय चुनाव के पूर्व प्रदर्शन करते हूए खराब सड़क को लेकर विरोध किया था ।गांव वालों ने कहा था कि सड़क नही तो वोट नही , ओर चुनाव में वास्तव में हुआ भी यही । ग्रामीणों के अनुसार लगभग 450 मतदारा वाले इस क्षेत्र में मात्र 8 से 10 वोट ही डाले गए ।
सूत्रों की माने तो यह वोट प्रशासन के दबाव के चलते ही डलवाये गए । खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बरकरार है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.