लोकसभा चुनाव : BJP का मिशन 370, इंदौर में बीजेपी को देश में सबसे अधिक वोटो से जीताने की तैयारी

इंदौर में बनी रणनीति

– विधानसभा क्रमांक 4,5 एवं राऊ की लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

प्रयास न्यूज , इंदौर।देश में सुशासन के निर्माण हेतु होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज विधानसभा क्रमांक 4, 5 और राऊ कि संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई बैठक में विधानसभा में निवासरत राष्ट्रीय, प्रदेश एवं नगर पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री ,वार्ड प्रभारी ,वार्ड संयोजक एवं सहसंयोजक सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी  सुमेर सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमें रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करनी है इंदौर सफाई में तो नंबर वन है हमें पूरे भारतवर्ष में सबसे ज्यादा मतो से जीतने वाली लोकसभा सीट इंदौर को बनाना है ।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष  गौरव रणदिवे ने कहा कि जिन बूथों पर हमें पराजय प्राप्त हुई है उन बूथों पर रणनीति बनाकर फोकस करना है और बूथ को विजय दिलाना है साथ ही जिन बूथों पर कम मार्जिन से जीते हैं उन पर वोट प्रतिशत बढ़ाना है हर बूथ पर 370 वोट या 10% वोट बढ़ाने के साथ 70% वोट प्रत्येक बूथ से अर्जित करना है ।

इस अवसर पर भा.ज.पा के वरिष्ठ नेता  कृष्ण मुरारी मोघे,विधायक  महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, लोकसभा प्रभारी  सुमेर सिंह सोलंकी, लोकसभा संयोजक रवि रावलिया, सह संयोजक  गोपाल गोयल , प्रदेश उपाध्यक्ष  जीतू जिराती ,ग्रामीण अध्यक्ष  चिंटू वर्मा , गोविंद मालू , सूरज केरो गोपिकृष्ण नेमा,  अभिषेक बबलू शर्मा ,  घनश्याम नारोलियआ और समस्त पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.