तमिलनाडु के संत ने दिलाई मतदान करने की शपथ
धर्मगुरु के सानिध्य में मनाया गया मतदाता दिवस

प्रयास न्यूज, इंदौर । अयोध्या से इंदौर आए तमिलनाडु के संत स्वामी श्री श्री बुद्ध आत्मानंद सरस्वती जी के सानिध्य में मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मतदान कर जागरूकता की शपथली गई । श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह में संतश्री तमिलनाडु के सरस्वती जी स्वामी जी महाराज अपने शिष्य युवा समाजसेवी श्री राम भक्त श्री अरविंद मेवाड़ा के साथ अयोध्या से सीधे अयोध्या जन्मभूमि माटी का प्रसाद राज लेकर आज इंदौर पधारे । स्वामी जी का स्वागत भक्तों द्वारा स्वामीजी का भावपूर्ण स्वागत किया गया । इस अवसर पर महात्मा गांधी एग्रीकल्चर औ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया और समाजसेवी किशोर मेवाड़ा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित डॉक्टर भूपेंद्र धरवा , जगदीश राव , रमेश सोलंकी, पूर्व वायु सेवा अधिकारी एचपी विश्वकर्मा साम्रगी मेवाड़ा मेवाड़ा एवं अहिर खेड़ी रहवासीयो ने भी स्वागत किया । अरविंद मेवाड़ा का भी सम्मान किया ।
