7 जनवरी : श्रीगौड़ विद्या मंदिर से निकलेंगी श्रीगौड़ ब्राह्मण एकता यात्रा
युवा परिषद द्वारा संपूर्ण समाजजनों को किया जा रहा है आमंत्रित

– वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में बैठको का दौर जारी , मैं नही हम का देंगे संदेश
प्रयास न्यूज, इंदौर : संपूर्ण श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के मान सम्मान और स्वाभिमान को लेकर इंदौर में श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा श्रीगौड़ विद्या मंदिर जुनी इंदौर से 7 जनवरी 2024 को प्रदेश स्तरीय भव्य श्रीगौड़ ब्राह्मण एकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इंदौर , देवास, उज्जैन, धार, नलखेड़ा, बडवानी, खरगोन, कसरावद , रतलाम , भोपाल , सहित कई जिलों से समाजजन पहुचेगे । यात्रा जुनी इंदौर क्षेत्र से निकलेंगी जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे ।
एकता यात्रा की सफलता को लेकर युवा परिषद द्वारा समाज के वरिष्ठजनों के साथ बैठकों का दौर शुरू हो गया है ।
श्रीगौड़ विद्या मंदिर में बैठक आयोजित की गई जिसमें पं.लक्ष्मीकांत पंडित ,पं.मनोहर मंडलोई , पं.दिलीप दुबे, पं.अरुण मंडलोई , पं.नरेंद्र शर्मा , पं.आशीष जमींदार, पं.सुधीर व्यास, डॉ . यत्नेश पंडित, पं.अनिल व्यास, श्रीमती हीरामणि व्यास, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, पं.ऋषभ दुबे , पं.आदित्य उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त कर एकता यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया ।
अलग अलग क्षेत्रों में एकता यात्रा को लेकर क्षेत्रीय बैठक होगी और स्थानीय समाजजनों को भी बैठक में आमंत्रित किया जाएगा ताकि 7 जनवरी को विद्या मंदिर से निकलने वाली एकता यात्रा में अधिक से अधिक समाजजन पहुंचे और सम्पूर्ण श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का मान सम्मान और स्वाभिमान को ओर अधिक मजबूती मिल सके । प्रयास न्यूज मप्र
