करणी सेना सुप्रीमो गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर रोष , ज्ञापन दिया
करणी सेना ने दी चेतावनी - कार्यवाही हो

प्रयास न्यूज, बड़वानी : करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना परिवार, द्वारा कलेक्टोरेट में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।
बुधवार दोपहर राजपूत समाज एवम श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्मम हत्या के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पहुंच कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार सोनू गोयल को हत्या करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।
इस दौरान क्षत्रिय करणी सेना परिवार के मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी एवम बड़वानी जिला अध्यक्ष राजसिंह चौहान,विधायक राजन मंडलोई,पार्षद राकेश जाधव,पार्षद सचिन राठौर ज्योति ठाकुर,दीपराज तोमर,अमन राठौर,पृथ्वीराज,अमन सोलंकी,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,महिलाएं एवं अन्य समाजों के लोग मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष राज सिंह चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो कारंजा चौक पर धरना और चक्काजाम किया जाएगा ।
