इंदौर सहित प्रदेश की कई सीटों पर हजारों मतदाताओं ने चुना नोटा
उम्मीदवार पसंद नही थे तो हजारों लोगों ने दबाया नोटा

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । पिछले दिनों मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा , कांग्रेस सहित अन्य दल मदान में थे वही , हजारों मतदाताओं ने भी किसे वोट देना है ,उसका मन बना लिया था। मतदान हुए और कल तीन दिसंबर को मतगणना हुई जिसमें भाजपा को तो बहुमत से ज्यादा सीट मिली लेकिन एक चौकाने वाली बात भी सामने आई। इंदौर सहित अन्य विधानसभा सीटों पर हजारों मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को नापसंद करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग तो किया लेकिन नोटा दबाया ।

आखिर प्रदेशभर के हजारों जागरूक मतदाताओं ने नोटा क्यों चुना यह दोनो ही प्रमुख पार्टियों के लिए चिंतन का विषय है । कई सीटों पर तो हजार से भी अधिक नोटा दबाए गए । हजारों की संख्या में नोटा दबाना शायद मध्यप्रदेश के मतदाताओं का गुस्सा या आक्रोश उम्मीदवार या पार्टी के प्रति भी हो सकता है ।
