केंद्रीय मंत्री ने डॉ. तायड़े को किया रक्तवीर की उपाधि से सम्मानित
125 बार रक्तदान कर चुके है डॉ. अभिजीत तायड़े

प्रयास न्यूज , इंदौर । शहर में125 से भी अधिक बार रक्तदान करने एवं जनता को रक्तदान के लिए जागरूक करने एवं समाजहित में कार्य करने पर डोनेट ब्लड, सेव लाइफ के संस्थापक, इंडेक्स एवं अमलतास मेडिकल कॉलेज में एच आर हेड डॉ. अभिजीत तायड़े का केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले द्वारा सम्मान किया गया ।
इस अवसर अठावले ने कहा की अभिजीत तायड़े लोग ही मानव सेवा के लिए ऐसे ही रक्तदान कर आम जनता को भी प्रेरित करते रहे। इस अवसर पर उन्होंने ड़ॉ अभिजीत तायड़े को “रक्तवीर” नाम की उपाधि भी दी।कार्यक्रम में नानेश तायड़े सहित शहर के कई गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित थे !
