मेडिकैप्स के कृष्णा को 5 स्वर्ण पदक
स्टेट तैराकी में बनाया रिकॉर्ड

प्रयास न्यूज इंदौर । मेडिकैप्स इंटरनेशनल के छत्र कृष्णा श्रीवास ने एसजीएफआई स्टेट तैराकी चैंपियनशिप में 05 स्वर्ण पदक इंदौर को दिलाए।
कृष्णा श्रीवास ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल, 400 मीटर फ्री स्टाइल, 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 100 x4 रिले, 100×4 I.M रिले में 05 स्वर्ण पदक अर्जित किये। स्कूल प्रिंसिपल रेणु गुरनानी, खेल अधिकारी भावेश बुंदेला ने खिलाड़ी और कोच अंकुश कौशल को जीत की बधाई दी।
