इंदौर ट्राफिक पुलिस के इस पोस्टर ने , वाहनों की गति कर दी कम

इंदौर ।वाहनों की गति कम करवाने के उद्देश्य से इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर “नियंत्रित गति- सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत ऐसे पोस्टर लगवाए है जिन्हें देखकर तेज गति में चलने वाले वाहनो की गति भी अपने आप कम हो रही है । सराफा, जूनी इन्दौर ब्रिज, शास्त्री ब्रिज पर जागरूकता हेतु लगाए गए पोस्टर वास्तव में सार्थक साबित होते दिखाई दे रहे है । वही , इंदौर के वाहन चालक भी अब अपने वाहनों की गति पर नियंत्रण करने के मूड में दिखने लगे है । यदि वाहनों की गति कम होती है तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आना तय है ।
