साध्वी रन सौम्या माताजी के सानिध्य में 270 प्रतिभाओं का सम्मान
बुजुर्गों का सम्मान कर एकता की मिसाल कायम की : आचार्य विहर्षसागर महाराज

प्रयास न्यूज ,इंदौर। अंतरराष्ट्रीय संगठन जैन फोरम के संस्थापक अशोक मेहता एवं चेयरमैन कांतिलाल बम द्वारा समग्र जैन समाज के बुजुर्गों का सम्मान जैन फोरम के माध्यम से आयोजित कर एकता की मिसाल कायम की । आयोजन में सभी संप्रदाय के संत आचार्य साध्वी जी विराजित थी। सभी संप्रदाय के जैन संत का एक साथ होना अपने आप में ऐतिहासिक आयोजन हो गया। इस आयोजन से हर बच्चों को यह संस्कार सिखने मै आया कि हमें बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। सभी बुजुर्ग बहुत भाग्यशाली हैं कि उनका सम्मान साधु संतों की संगति में हुआ है, संस्था का यह बहुत सराहनीय कार्य है कि उन्होंने समाज के 270 से ज्यादा बुजुर्गों का सम्मान राजीव भाणावत निर्मल कासलीवाल एवं जैन कॉलोनी महिला मंडल द्वारा किया गया ।

संस्थापक अशोक मेहता ने कहा कि संपूर्ण जैन समाज को एकजुटता के रूप में आना आज की अती आवश्यकता है, जैन समाज के प्रभाव प्रभुत्व और प्रतिनिधित्व के लिए जैन समाज को संगठित होना पड़ेगा तभी शासन-प्रशासन जैन समाज की उपेक्षा नहीं कर सकेगा। चेयरमैन कांतिलाल बम ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने नाम के आगे जैन लिखना बहुत जरूरी है, तभी समाज के अंदर एकता का बिगुल जरूर बजेगा।आचार्य श्री विहर्षसागर महाराज ने अपने उद्बोधन ने कहा कि साधु संत ने एकजुट होकर पूरे समाज को एकता का सब पाठ सीखना चाहिए और प्रदूषण पर्व सामूहिक रूप से 18 दिन के मानना चाहिए।
राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने कहा कि घर बार और समाज की शान हमारे वयोवृद्ध से है बुजुर्गों का सम्मान भगवान का सम्मान होता है, और जब सभी वयोवृद्ध एक साथ हैं तो पूरे जैन समाज परिवार को भी एक साथ होना चाहिए। राजनीति क्षेत्र में भी जो भी जैन उम्मीदवारी अधिक खड़े होते हैं तो उन्हें जिताना समाज की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर गणीवर्य आनंद सागर जी, अभीग्रह योगी राजेश मुनि जी, प्रखर वक्ता रत्न रेखा श्रीजी ने भी उद्बोधन दिया। डॉ प्रकाश बागानी द्वारा स्वागत भाषण किया गया। इस अवसर पर आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवार अक्षय बम, स्वप्निल कोठारी और दीपक भटेवरा यदि चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें सभी जैन समाज एकजुट होकर जिताए ताकि जैन समाज का इंदौर में राजनीतिक महत्व बड़े। जैन समाज एकत्रित नहीं रहेगा तो धीरे-धीरे हमारी पहचान विलिप्त हो जाएगी।
मीडिया प्रभारी होलास सोनी ने बताया कि सम्मान समारोह में जैन समाज के 80 वर्ष से लेकर 98 वर्ष की विभूतियों का सम्मान किया गया ।
इस आयोजन डॉ प्रकाश बागानी डॉ नरेंद्र धाकड़ प्रकाश भटेवरा कैलाश नहर राजेंद्र महाजन हंसमुख गांधी संजय जैन स्वप्निल कोठारी डीके जैन सहित कई हस्तियां मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन जयेश कोठारी ने किया और अंत में आभार यशवंत जैन ने माना ।
