मधु वर्मा की राह नही है आसान
कार्यकर्ताओं की अनदेखी पड़ सकती है भारी

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है । आज जो सूची फाइनल हुई है उसमे ऐसे नाम भी शामिल है जो पिछले चुनाव में पराजित हो चुके है । भाजपा संगठन ने ऐसे ही कुछ नेताओं पर दोबारा भरोसा जताया है जिसमे इंदौर की विधानसभा राऊ से पराजित मधु वर्मा भी शामिल है ।लेकिन इस बार वर्मा को पिछली बार से अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि मधु वर्मा के लिए विधानसभा राऊ सीट जीतने की राह आसान नहीं होगी ।
पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जीतू पटवारी के किले में मजबूती होती दिखाई दे रही है क्योंकि पटवारी भी समझ चुके थे की यदि कार्यकर्ताओं की अनदेखी की तो मामला उलट सकता है । वही , मशु वर्मा को भी यही करना होगा क्योंकि कई कार्यकर्ता मधु वर्मा की अनदेखी के चलते नाराज है ।

पिछले कुछ सालो से जीतू पटवारी ने भी अपने व्यवहार में परिवर्तन लाकार विरोधियों को भी अपना बना लिया है जिसका नुकसान वर्मा को मिलना तय है लेकिन वर्मा के आसपास के सिपहसालारो ने उन्हें कुछ और ही कहानी वर्मा के कानो में कही है जिससे वर्मा इस विधानसभा को हल्के में लेते दिखाई दे रहे है ।
इस विधानसभा से चुनाव लड़ने का सपना दिनेश मल्हार , जीतू जिराती, बबलू शर्मा जैसे कई नेता देख रहे थे उन्हे भी वर्मा को संभालना होगा ताकि कही कोई चूक ना हो जाए ।
बहरहाल , भाजपा संगठन ने मधु वर्मा पर दोबारा विश्वास जताया है , अब देखना यह है की आगामी दिनों में मधु वर्मा विधानसभा पहुंचने की अपनी राह को केसे आसान करते है ।

