हिंद रक्षक संगठन : डेढ़ लाख कॉपियां वितरित , तीन लाख का लक्ष्य
19 सालों से सेवा कार्य सतत जारी

प्रयास न्यूज ,इंदौर। हिंद रक्षक संगठन द्वारा आज नालिया बाखल स्थित श्री बालाजी गणेश मारवाड़ी कन्या उ मा विद्यालय की छात्राओं को कापियां तीन हजार कापियां वितरित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवम मां सरस्वती के चित्र पूजन दीप प्रज्ज्वलित ट्रस्ट के मुरलीधर दम्मानी, विधानसभा चार की विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ,पार्षद नीता राठौर एवम विद्यालय की प्राचार्या वीना मालानी ने किया।

हिंद रक्षक संघटन के संयोजक एकलव्य लक्ष्मण सिंह गौड़ ने बताया कि संस्था द्वारा 18 वर्षो से पुण्योदय प्रकल्प के माध्यम से यह सेवा कार्य कर रहे है । यह 19वा वर्ष है। अभी तक लाभभग 1.5लाख कापियों का वितरण किया गया है। संगठन द्वारा कुल तीन लाख कापियों के वितरण का लक्ष्य रखा है ।
