सघन मिशन इन्द्र धनुष अभियान 7 अगस्त से होगा प्रारंभ
यू-वीन पोर्टल होगा लॉन्च

प्रयास न्यूज ,इन्दौर । जिले में 7 अगस्त 2023 से 12 अगस्त 2023 तक, 11 सितम्बर 2023 से 16 सितम्बर 2023 तक एवं 9 अक्टूबर 2023 से 14 अक्टूबर 2023 तक 3 चरणों में सघन मिशन इन्द्र धनुष अभियान का प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही टीकाकरण को तकनीक के साथ उन्नत करते हुए आमजन तक पहुंचने के लिए यू-वीन पोर्टल को लॉन्च किया जा रहा है। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों जो कि आंशिक रूप से टीकाकृत है तथा अटीकाकृत है, उन्हें टीकाकृत किया जायेगा। गर्भवती माताओं को भी टीडी की वैक्शीन लगाई जायेगी। इस हेतु आशा द्वारा घर-घर जा कर बच्चों को चिन्हित करने हेतु हेड काउंट सर्वे किया जा रहा है। 7 अगस्त 2023 से प्रारंभ होने वाले इस अभियान का आयोजन नियमित टीकारण सत्रों पर किया जायेगा। इस बार महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत मीजल्स रूबेला से वर्ष 2023 तक मुक्त होने की ओर अग्रसर है। इसमें विशेष तौर पर 5 वर्ष तक के बच्चों को लिया गया है जिससें एम.आर. के छूटे हुए बच्चों को टीका लगाया जा सकें। अभी तक हेड काउंट सर्वे में 0-5 साल तक के 10 हजार 370 बच्चे एवं 3 हजार 6 गर्भवती माताएँ चिन्हित हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या द्वारा बताया गया कि इसी के साथ अब यू-वीन पोर्टल लॉन्च किया जा रहा है। यू– वीन पोर्टल पांच कार्य प्रणालियों में कार्य करेगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन एवं मॉड्यूल (हितग्राहियों के लिए), प्रबंधकीय कार्य (प्रोग्राम मैनेजर के लिए), मोबेलाइजेशन कार्य (आशा कार्यकर्ताओं के लिए), वैक्सीनेटर कार्य (वैक्सीनेटर के लिए) तथा हेल्थ केयर वर्कर (डिलेवरी पॉइंट के लिए) शामिल है। इन कार्य प्रणाली से हितग्राही को टीकाकरण करवाना सरल और सहज होगा। टीकाकरण सत्र स्थल पर परिवार अपना आधार कार्ड एवं मोबाईल फोन पंजीयन हेतु ले जायें ताकि बच्चे एवं गर्भवती माता का वेक्शीनेशन सर्टिफिकेट एवं मैसेज आ सकें। ऑनलाईन/ऑफलाईन कोविन पोर्टल के समान यू-वीन पोर्टल भी संचालित होगा।
