सूर्योदय आश्रम में गन्ने के रस , शहद और तीर्थ जल से हो रहा है रुद्राभिषेक
सावन सोमवार महोत्सव के तहत हो रहे आयोजन

प्रयास न्यूज इंदौर : इंदौर स्थित सूर्योदय आश्रम में सावन सोमवार के तहत गन्ने के रस ,शहद ,और तीर्थ जल से वैदिक विद्वानों द्वारा रुद्राभिषेक किया जा रहा है । आश्रम की संरक्षक डॉ.आयूषी देशमुख ने बताया की आश्रम में वैदिक विद्वानों द्वारा रुद्राभिषेक करवाया जा रहा है । जिसमे गन्ने के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी प्राप्ति , शहद से अभिषेक करने से धन वृद्धि और तीर्थ जल से अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है । डॉ. आयुषी ने बताया की इस दौरान भक्तो को खिचड़ी प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है ।
