परशु भोले कावड़ यात्रा 30 जुलाई, रविवार को
हिंदू एकता के उद्देश्य से निकलेगी यात्रा

प्रयास न्यूज , इंदौर । श्री परशुराम सेना द्वारा 30 जुलाई को परशु भोले कावड़ यात्रा राजबाड़ा से श्री इंद्रेश्वर महादेव मंदिर पंढरीनाथ तक निकाली जाएगी ।इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज की एकता है ।

प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला ने बताया की अन्य समाज भी इस यात्रा में शामिल होकर ब्राह्मण समाज का मनोबल बढ़ाएंगे । यात्रा सुबह 10 बजे निकलेगी । शुक्ला ने समस्त समाजजनों से इस यात्रा में पधारने की अपील की है ।
