हिंद रक्षक संगठन का पुण्योंदय प्रकल्प

मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ रही उपस्थित

प्रयास न्यूज इंदौर । हिन्द-रक्षक पुण्योंदय प्रकल्प के तत्वावधान में अपने प्रियजनों की पुण्य स्मृति में विद्यादान के 19 वें वर्ष का द्वितीय आयोजन आज सम्पन्न हुआ। ।

महापुरुषों के जीवन का सजीव दर्शन भारत की आने वाली पीढ़ी में हो इसी शुभेच्छा के साथ महापुरुषों के जीवन का प्रामाणिक परिचय देने वाली उत्तरपुस्तिकाएं विद्यार्थियों को वितरण की जाती है।

 हिन्द-रक्षक संगठन की राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़  , अमरदीप सिंह बग्गा , अमरदीप सिंह भाटिया , नवनीत शुक्ला , तनु शर्मा  गुरमीत सिंह खनूजा  के आतिथ्य में सम्पन्न हुए विद्यादान कार्यक्रम में सम्मानीय शिक्षकगण और विद्यार्थियों की उपस्थिति रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.