परंपरागत ब्रह्म गौरव कावड़ यात्रा 23 जुलाई को
नौवा वर्षा है कावड़ यात्रा का

प्रयास न्यूज , इंदौर । ब्रह्म गौरव कावड़ यात्रा 23 जुलाई रविवार को सुबह 10 बजे देवगुराडिया स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर केवड़ेश्वर महाकाल मंदिर जाएंगी । यात्रा सामाजिक समरसता , पर्यावरण संरक्षण ,स्वस्थ और स्वच्छ इंदौर के संदेश को लेकर निकलेगी ।इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण भी किया जाएगा ।
यात्रा संयोजक कुँ.तुषार जमींदार ने बताया की यात्रा का यह 9वा वर्षा है । जमीदार ने बताया की यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा । यात्रा केवडेश्वर महादेव पहुच कर भक्त बाबा का जलाभिषेक कर आरती करेगे साथ ही समरसता भोजन प्रसादी भी ग्रहण करेगे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा निशुल्क पंजीयन करवाया जा रहा है ताकि आयोजन सुव्यवस्थित संपन्न हो सके ।
