किन्नर समाज ने किया पौधारोपण

ग्राहक पंचायत के आयोजन में किन्नर समाज शामिल

प्रयास न्यूज इंदौर । हरित जागृति महोत्सव में किन्नर समाज ने भी  अपना योगदान दिया !ग्राहक पंचायत के हरित जागृति महोत्सव के तहत पौधरोपण में किन्नर समाज ने भी योगदान दिया ।समाज के हर वर्ग की नैतिक जिम्मेदारी है कि वो प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करें ।

पौधरोपण में ग्राहक पंचायत मालवा प्रान्त से बहादुर सिंह राजपूत, महानगर टीम से मनोज पंवार,गोपाल साहू, चन्द्र प्रकाश तिवारी, अभिष्ट  मिश्र,अजय रघुवंशी,अखिलेश वर्मा और पर्यावरण के लिए अपना सदैव समय देने वाले शिवा दीक्षित भी  उपस्थित हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.