गुमनाम क्रांतिकारियों को समर्पित वीराज्ञात में छठा नाटक – रम्पा फितूरी

इंदौर । प्रयास 3डी ( डांस ,ड्राइंग, ड्रामा) प्रशिक्षण समिति द्वारा गुमनाम क्रांतिकारियों को समर्पित “वीराज्ञात” श्रृंखला के अंतर्गत 26 जनवरी से 15 अगस्त 2022 तक नाटक खेले जा रहे हैं।
अब तक क्रांतिकारी नीरा आर्या, सूर्य सेन, दुर्गावती वोहरा, भीमानायक – खाज्यानायक और रानी वेलु नच्चियार की जीवन कथाओं का मंचन किया जा चुका है।
अब छठा नाटक केंद्रित है आंध्र प्रदेश के वीर योद्धा “अल्लुरी सीताराम राजू” पर।
रम्पा क्षेत्र में निवास करने वाले इस योद्धा को अंग्रेज़ फितूरी नाम से बुलाया करते थे। इसलिए इनका नाम रम्पा फितूरी भी पड़ गया था।
इसीलिए यही नाम चुना गया है इन पर केंद्रित नाटक का भी। अल्लुरी सीताराम राजू के पिता भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और इन्हीं से प्रभावित होकर यह भी क्रांति पथ पर चल दिए थे और अंग्रेजों की नींव हिला दी थी। यह किसी भी हमले से पहले चेतावनी स्वरूप मिर्ची संदेश भेजा करते थे और फिर अंग्रेजों पर धावा बोल दिया करते थे।
इस वीर क्रांतिकारी को आज भी आंध्रप्रदेश में पूजा जाता है, किन्तु देश के अन्य इलाकों में इनके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। इसलिए इस गुमनाम क्रांतिकारी की कथा जानने के लिए नाटक रम्पा फितूरी देख सकते हैं दिनांक 25 जून को इंदौर में गांधी हॉल प्रांगण स्थित अभिनव कला समाज मे शाम 7.30 बजे से। इसके लेखक है फैज़ान खान और देव्यांश शर्मा और निर्देशक है वरुण जोशी। गीत तथा संगीत रोशन और आशुतोष ने दिया है।मार्गदर्शन प्रयास 3डी के डायरेक्टर राघव और ज्योति का है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.