श्याम सुंदर शर्मा मालवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित
कई हस्तियों का हुआ सम्मान
प्रयास न्यूज , इंदौर । इंदौर प्रेस क्लब सभागार में मालवा रत्न अवार्ड 7 का आयोजन किया गया । देवी अहिल्या माता की जयंती पर हर साल मालवा रत्ना वार्ड का कार्यक्रम किया जाता है ।

इंदौर धारा के अध्यक्ष रामचंद्र श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम संयोजक प्रवीण जोशी ने बताया कि यह आयोजन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आयोजित किया जाता है ।

समारोह मे समाजसेवी श्याम सुंदर शर्मा जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कई सालों से सेवा दे रहे हैं, सम्मानित किया गया ।समारोह में दिव्या गुप्ता और डॉ.भारत शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे
