इंदौर के अनुज पाराशर ने किया समाज का नाम रोशन
बारहवीं कक्षा में 88. 2% अंक प्राप्त किए

प्रयास न्यूज ,इंदौर । व्यक्ति यदि ईमानदारी से मेहनत करे तो कोई भी परीक्षा में असफल नहीं हो सकता । बस , लगन , ईमानदारी, मेहनत और अपने लक्ष्य पर सकारात्मक निगाहों रखनी होगी ।
यह कहना है कक्षा 12वीं में 88. 2 %प्राप्त करने वाले अनुज पाराशर और उनके पिता देवेंद्र पाराशर का ।
अनुज ने लक्ष्मी श्री एकेडमी स्कूल से बारहवीं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर अपने समाज , स्कूल और प्रदेश का मान बढ़ाया है । अनुज की माता का नाम श्रीमती तृप्ति पाराशर है । अनुज के पिता देवेंद्र पाराशर ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है ।
