महाकाल मंदिर में श्रद्धालु ने किया रु 51000 का दान

महाकाल मंदिर में दान का सिलसिला सतत जारी

प्रयास न्यूज उज्जैन ।श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुगण विभिन्न अवसरों जैसे जन्म-दिवस, सालगिरह, वरिष्ठजनों के स्मरण आदि पर मन्दिर में स्वर्ण, रजत, नक़द राशि आदि समय-समय पर दान करते हैं ।

  साथ ही मन्दिर के प्रकल्पों यथा : निःशुल्क अन्नक्षेत्र हेतु सामग्री, गऊशाला हेतु गो-ग्रास, हरी घाँस, चारा, चिकित्सा इकाई हेतु जरूरी औषधियाँ, वैदिक शोध संस्थान के छात्रों, संस्थान हेतु सहायता आदि प्रदान करते हैं ।

   इसी क्रम में पूजारी यश गुरुजी की प्रेरणा से कुशीनगर, उत्तरप्रदेश के श्रद्धालु  विवेक वर्मा की ओर से रु 51000 की राशि का चेक मन्दिर प्रशासक संदीप सोनी को सौंपा गया. मन्दिर प्रबंध समिति के सदस्य पुजारी  राम गुरु भी उपस्थित थे ।

Prayas News MP 

Leave A Reply

Your email address will not be published.