श्रीगौड़ किड्स फैशन शो ,Kids Fashion Show
कोई बना शिवाजी, तो कोई बना हनुमान , कोई बनी झांसी की रानी तो कोई बनी अहिल्या
श्रीगौड़ किड्स फैशन शो इंदौर में संपन्न

सनातन संस्कृति और देशभक्ति से ओतप्रोत श्रीगौड़ किड्स फैशन शो संपन्न
– 65 से अधिक बच्चे चले रैम्प पर
-श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद का अनूठा आयोजन
इंदौर । छोटे छोटे मासूम से बच्चे , कोई मां अहिल्या बना तो कोई वीर शिवाजी , कोई झांसी की रानी बना तो कोई कर्मकांडी पंडित , कोई श्रीराम लक्ष्मण बना तो कोई वीर बजरंगी । यह नजारा था श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद् द्वारा आयोजित सनातन संस्कृति , देशभक्ति ,मालवी,निमाड़ी और राजस्थानी थीम पर आयोजित श्रीगौड़ किड्स फैशन शो का ।
संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष पं. आदित्य उपाध्याय ,आयोजन प्रभारी ऋषभ दुबे और पं.ईशान पंडित ने बताया की आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति , देशभक्ति और पारंपरिक परंपराओं से अहचान कराने के उद्देश्य से श्रीगौड़ किड्स फैशन शो का आयोजन छत्रीबाग स्थित श्री बनवारीलाल जाजू सभागृह में संपन्न हुआ ।
पं. सागर जोशी , पं. मनीष जोशी और पं. अमित व्यास ने बताया की अतिथियों ने कहा की छोटे छोटे बच्चो को सनातन संस्कृति से रूबरू करवाने का कार्य युवा परिषद ने किया है । जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा ।आने वाली पीढ़ी को धार्मिक भावनाओं और देशप्रेम से जोड़े रखना भी अद्भुत है ।
श्रीमती रंजना पाठक , श्रीमती भारती जमींदार,श्रीमती कल्पना शर्मा ,श्रीमती अमृता जोशी ,श्रीमती शीतल व्यास और श्रीमती वर्षा उपाध्याय ने बताया की मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे थे । अध्यक्षता डॉ. शरद पंडित ने की । विशेष अतिथि के रूप से आशा त्रिवेदी , पं. मनोहर दुबे,पं. अशोक जोशी ,पं. नरेंद्र शर्मा आदि थे । संचालन रुचि मंडलोई और जानवी व्यास ने किया । आभार पं. नितिन द्विवेदी ने माना ।
