श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के सामुहिक हल्दी कुमकुम में महिलाओं ने दिया ‘ मैं नही हम ‘ का संदेश

-कन्या पूजन के साथ हुई आयोजन की शुरुआत - सैकडो महिलाए और बच्चे हुए शामिल , कई खेल भी खेले - श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद का आयोजन

इंदौर ।रंग बिरंगी साड़ी और हाथो में हल्दी कुमकुम की सजी हुई थाली ,चेयर रेस और नींबू रेस के साथ मालवी गीतों की बारिश , दिल में सिर्फ मैं नही हम के साथ सामाजिक एकता का संकल्प ।आयोजन की शुरुआत कन्याओं के चरण पूजन से की गई ।
यह नजारा था श्रीगौड़ विद्या मंदिर में श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक हल्दी कुमकुम का ।जिसमे सैकडो महिलाओं ने सामूहिक रूप से एक दूसरे को हल्दी कुमकुम करते हुए सामाजिक एकता का संकल्प लिया ।
आयोजन संयोजक श्रीमती रंजना पाठक और आयोजन प्रभारी श्रीमती अमृता जोशी ने बताया की श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की मजबूती और महिलाओं को एकजुट करने के उद्देश्य को लेकर सामुहिक हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया जिसमे सैकडो महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार और रोमांचित कर दिया ।
युवा परिषद महिला प्रकोष्ठ की भारती जमीदार , मधु त्रिवेदी और प्रेमा पंडित ने बताया की इस अवसर पर संगीतमय चेयर रेस ,नींबू रेस के साथ मालवी गीतों की भी प्रस्तुतियां महिलाओं और बच्चों द्वारा दी गई ।
संचालन श्रीमती मोनिका नाईक ने किया । आभार श्रीमती वर्षा उपाध्याय ने माना ।

आयोजन समिति इस प्रकार थी –

श्रीमती मोनिका नाईक ,  श्रीमती शीतल व्यास ,श्रीमती ऐश्वर्या जोशी ,  श्रीमती शिखा जोशी,श्रीमती  वर्षा उपाध्याय, श्रीमती प्रेमा पंडित,श्रीमती मधु त्रिवेदी , श्रीमती कल्पना शर्मा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.